ठाकुरगांव (रांची): क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ठाकुरगांव थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती के साथ-साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस टीम द्वारा वाहनों के जरूरी कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और संदिग्ध सामानों की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है।
की जा रही नाइट पेट्रोलिंग
थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। रात्रि गश्ती भी तेज कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें।