रांची के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत बाड़े पंचायत के बाड़े गांव में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाड़े के सियार टोली निसावी बबलू गोड़ाइत का घर बुधवार रात को हुई तेज बारिश के दौरान गिर गया।
पंचायत समिति सदस्य ने दिया मदद का भरोसा
घर गिरने से घर में रखे सामान बर्बाद हो गए। हालांकि गनिमत यह ही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। इस घटना को लेकर बाड़े पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी साथ ही प्रखंड स्तर से भी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।