Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बेडो में भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर और खलासी की मौत

रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में बालू लदे हाइवा के चालक और खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत के बाद चीख-पुकार मच गई।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।