Skip to main content

Panchayat Darpan

|

भारत में कमजोर मानसून का असर, बीज और खाद के खर्च में कटौती कर रहे किसान

टाटा केमिकल्स की इकाई रालिस इंडिया (Rallis India) के प्रबंध निदेशक और सीईओ ज्ञानेंद्र शुक्ला के अनुसार, इस वर्ष कमजोर और अनियमित मानसून के कारण भारतीय किसानों ने बीजों, उर्वरकों और कीटनाशकों पर अपनी लागत में कटौती की है ।

मानसून की स्थिति

जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश भारत की वार्षिक वर्षा का लगभग 70% हिस्सा होती है, जो इस साल सामान्य से काफी कम रही है। 21 सितंबर तक मानसूनी बारिश औसत से 15% कम दर्ज की गई, जिसमें अगस्त में 16% और सितंबर में 18% की गिरावट रही।

 

उत्पादकता और फसल पर असर

बारिश की अनिश्चितता के कारण किसानों को फसल की पूरी पैदावार मिलने का भरोसा नहीं है, जिससे वे हर्बीसाइड्स (खरपतवार नाशक) और फंगीसाइड्स (फफूंद नाशक) जैसे फसल सुरक्षा उत्पादों और बीजों के इस्तेमाल को किसान कम या सीमित कर रहे हैं ।

उद्योग पर प्रभाव

रालिस इंडिया के अलावा धनुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) और गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने भी कृषि सुरक्षा उत्पादों की मांग में आई गिरावट के लिए खराब मानसून को मुख्य वजह माना है ।रालिस इंडिया के सीईओ ने यह भी उल्लेख किया है कि भारत का कृषि इनपुट बाजार अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और overcrowded है, इसलिए इस अनिश्चितता से निपटने के लिए क्षेत्र में नए प्रयोगों की जरूरत है।

One thought on “भारत में कमजोर मानसून का असर, बीज और खाद के खर्च में कटौती कर रहे किसान”

Comments are closed.