Skip to main content

Panchayat Darpan

|

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती से जूझ रहे बुढ़मू के ग्रामीण, मोबाइल नेटवर्क भी गायब

झारखंड में पिछले दो दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के तेज हवाएं भी चलीं जिसके कारण बिजली और मोबाइल सेवाएं प्रभावित हुई हैं । राजधानी रांची समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट से लोग जूझते रहे। बुढ़मू प्रखंड के कई बाड़े समेत लगभग सभी गांवों में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहें।

गायब है बिजली

ग्रामीणों को अनुसार पिछले 48 घंटे से बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी है। लाइट सिर्फ पांच मिनट के लिए आ रही है और घंटों तक नहीं रह रही है. बिजली संकट से परेशान ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखें। बाड़े गांव निवासी मोहित सिंह ने बताया की लाइट नहीं रहने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं, साथ ही रात में अंधेरा होने से जहरीले सांपों और कीड़ों का डर बना रहता है।

 

मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से परेशानी

वहीं राहुल सिंह ने बताया कि इलाके में बिजली की कटौती और लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलने के कारण मोबाइल सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है. क्षेत्र में एयरटेल कंपनी का मोबाइल नेटवर्क गायब हो गया है। इसके कारण लोगों को बात करने में परेशानी हो रही है.

One thought on “भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती से जूझ रहे बुढ़मू के ग्रामीण, मोबाइल नेटवर्क भी गायब”

Comments are closed.