Skip to main content

Panchayat Darpan

|

सोसई नगडू मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिलाने के लिए और ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बुढ़मू प्रखंड के सोसई नगड़ू मैदान में पांच दिवसीय फूटब़ॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन चीफ गेस्ट प्रमुख सत्यनारायण मुंडा थे। प्रधानाचार्य अंजू टोप्पो, पत्रकार सुदीप सिंह, समाजसेवी सनोज यादव,पूर्व मुखिया रामदेव पाहन, बीपीआरओ नील कुमार,कनीय अभियंता शाहबाज़ आलम, शिक्षक जैनेन्द्र यादव,सहित अन्य अतिथियों ने किया ।

सुकुरहुटू की टीम 2-0 से विजयी

पहला मैच एलेवन स्टार सत कर्णांदु तथा प्रकाश स्पोर्टिंग क्लब सुकुरहुटू के बीच खेला गया,जिसमें अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सुकुरहुटू की टीम 2-0 से विजयी रही।