बुढ़मू के बाड़े पंचायत अंतर्गत बाड़े गांव में स्वर्गीय नुकुल सिंह के ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया. इस इस दौरान अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बाड़े पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत शामिल हुए. सुरजन गोड़ाइत ने कहा कि इस तरह से आयोजनो में शामिल होना जरूरी होता है, इससे पीड़ित परिवारों को सांत्वना मिलती है.
परिवार को दी हिम्मत
उन्होंने कहा कि वो हर सुख-दुख में ग्रामीणों के साथ है, उन्होंने कहा की मृतक के ब्राह्मण भोज में शामिल होकर वो उनके दुखों को कम तो नहीं कर सकते हैं लेकिन परिवार को ढांढ़स बंधा सकते हैं इस दुख की घड़ी में पूरा गांव और समाज उनके साथ है और वो उस परिवार की हरसंभव मदद करेंगे. ब्राह्ममण भोज में गांव और समाज के अन्य लोग भी शामिल हुए, बता दें की हाल ही बीमारी के कारण नुकुल सिंह की मौत हो गई थी.