झारखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमला कर रही है। जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर पर भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। इसी क्रम में भाजपा के रांची जिला ग्रामीण पश्चिमी के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार दूबे ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। रामकुमार दबे ने राज्य के विकास समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है।
सरकार पर गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है । शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसी भी तरह का विकास कार्य 95% बन्द हो गया है। नई नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र व छात्राओं का उम्र (वर्ष ) निकलता जा रहा है जबकि सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है । सरकार कोयला और बालू के खेल में व्यस्त है।