Skip to main content

Panchayat Darpan

|

हुटाप मोड़ के पास जर्जर हुआ बिजुपाड़ा- खलारी मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण

रांची से खलारी को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है । खबर में जो आप तस्वीर देख रहे हैं यह बिजुपाड़ा से खलारी के बीच की सड़क की है । सड़क कितनी बदहाल है इसकी बानगी आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं ।

 

हर रोज गुजरते हैं हजारों वाहन

इस सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी संख्या में होती है । हर दिन इस सड़क से हजारों की संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं । लेकिन इसके बावजूद इस सड़क के मरम्मतीकरण कराने पर किसी का ध्यान नहीं गया है।

 

हुटाप मोड़ के पास खराब है सड़क

यह सड़क बिजुपाड़ा खलारी मार्ग में हुटाप मोड़ से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर सड़क के किनारे सड़क धंसी हुई है, इसके कारण सड़क पतली हो गई है और वाहनों को एक किनारे पर होकर चलना पड़ता है, जिससे यहां पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

 

बीच सड़क पर मिट्टी का ढेर

इतना ही नहीं बीच सड़क पर मिट्टी का ढेर भी रखा हुआ है जिससे वाहनों को बचा कर चलना पड़ता है क्योंकि अगर इसके ऊपर वाहन चढ़ जाए तो पलट सकता है । जबकि इसी सड़क से दिन भर सवारी बसें चलती हैं और रात में कोयला और बालू लदे वाहन चलते हैं ।

 

 

सता रहा दुर्घटना का डर

खलारी के स्थानीय निवासी बीके सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण उन्हें आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और समय भी अधिक लगता है। इसके अलावा दुर्घटना होने का डर लगा रहता है।