Skip to main content

Panchayat Darpan

|

ठाकुरगांव के चापाटोली में गिरा मकान, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

पिछले दिनों हुई लागातार भाऱी बारिश के कारण रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। बुढमू प्रखंड के कई गांवों में घरों के गिरने की जानकारी मिली है । भारी बारिश के बाद ठाकुरगांव के चापाटोली में भी एक कट्टा मकान गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई है, लेकिन एक परिवार के सिर से छत हट गया है । जानकारी के मुताबिक यह मकान चापाटोली में रहने वाली कमला देवी का है ।

प्रशासन से मदद की गुहार

इस मामले को लेकर कमला देवी के बेटे गोपाल भगत ने बताया कि भारी बारिश हो रही थी जिसके कारण घर का एक हिस्सा ढह गया। इससे किसी को कोई चोट तो नहीं आई है लेकिन घर गिरने के कारण घर में रखे सामानों को नुकसान हुआ है, फिलहाल आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि पक्का मकान बनवा सकें. उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय मुखिया सचिन पाहन को भी दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि उनके पास मिलने के लिए नहीं आया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।