झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में क्षत्रिय समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देशय से झारखंड क्षत्रिय महासंघ लगातार कार्य कर रहा है। ताकि समाज के लोगों को एकजुट कर अपनी आवाज को बुलंद किया जा सके और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। इसी उद्देश्य से कांके प्रखंड अंतर्गत मालश्रृंग पंचायत के सिरांगो गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया।
आपसी तालमेल पर हुई चर्चा
आपके द्वार क्षत्रिय परिवार के नाम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता श्रीनारायण सिंह ने की। इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने संगठन विस्तार को लेकर अपनी राय रखी और इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही। बैठक में समाज में शिक्षा पर जोर देने और आपसी समांजस्य बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में ये लोग हुए शामिल
दिलीप कुमार सिंह, (करकट्टा), विक्रम शाहदेव (करकट्टा), भीम सिंह (सिरांगो), त्रिभुवन सिंह (सांगा), शिवराज सिंह (नेवरी विकास), रंजीत प्रसाद सिंह (नेवरी विकास),महेन्दर सिंह (चंदवे), अजीत प्रसाद सिंह (नेवरी विकास), मुनेश्वर सिंह(नेवरी), गोपाल शरण साय (सांगा), राहुल सिंह (सिरांगो), धनंजय सिंह (सांगा), बिंदेश्वर सिंह (सिरांगो), दिगंबर सिंह (सिरांगो), राहुल कुमार सिंह (सांगा), विक्की कुमार सिंह (सांगा), अटल बिहारी सिंह (सांगा), गंगा सागर सिंह (सांगा), मिथलेश सिंह (ओएना), प्रदीप सिंह (कांके), श्रीनारायण सिंह (सिरांगो), बंटी सिंह(सिरांगो)