रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में सीआईएफ ने अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईएसफ की टीम को यह सफलता हेंदेगिर में मिली, जहां पर दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद टीम ने कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक ड्राइवर भागने में कामयाब रहा।
एक चालक फरार
सीआईएसएफ एनके और पिपरवार की टीम को यह सफलता उस समय मिली जब हेंदेगिर-पतरातू मार्ग पर टीम की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान अवैध कोयल लदे जो ट्रक भागने लगे, तब सीआईएसफ की टीम ने दो किलोमीटर तक दौड़ा कर दोनों ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि एक ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
बुढ़मू थाना को सौंपा गया ट्रक
कोयला तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईएसएफ एनके पिपरवार के कमांडेट,अमित कुमार के निर्देश पर की गई थी। ट्रकों को जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बुढ़मू थाने को सौंप दिया गया है।