Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बच्ची की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पिठौरिया-रांची मुख्य मार्ग जाम

रांची के पिठोरिया में हुए एक सड़क हादसे में एक बच्ची मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पिठोरिया-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार के कारण यह हादसा हुआ, इसके बाद सभी ग्रामीण सड़क पर उतर आए और दोषी बाइक सवार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

लगा लंबा जाम

इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।