Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः कांके में हथियार के साथ तीन लोग गिरफ्तार, हत्या की बना रहे थे योजना

Ranchi: कांके पुलिस ने हत्या की नीयत से संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास खड़े मुख्य आरोपी हेमंत मुंडा और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है. हेमंत के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और मोबाइल फोन, जबकि दोनों नाबालिगों के पास से दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस मामले में पीड़ित युवक के पिता बबलू नायक ने 5 अक्टूबर को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

तीन आरोपी गिरफ्तार

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हेमंत मुंडा ने उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी है. प्राथमिकी के आधार पर कांके थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.