झारखंड की राजधानी रांची समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार दूबे ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत के तौर पर जाना जाता है.
सबका साथ सबका विकास का था सपना
इस अवसर पर राम कुमार दूबे ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। ‘अंत्योदय’ के माध्यम से उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, अवसर और सम्मान पहुँचाने का मार्ग दिखाया, वहीं ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से उन्होंने समावेशी, संतुलित एवं समन्वित विकास की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत की।

उनके आदर्शों का करें सम्मान
उन्होंने कहा कि उनके विचार, जीवन और आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय, राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का प्रण हम सभी क़ो लेना चाहिए ।-