राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की घटना बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत चांया गांव की है। मृत महिला इसी गांव की रहने वाली थी। महिला का नाम ननकी देवी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 67 वर्ष बताई जा रही है । महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
शव का हुआ पोस्टमॉर्टम
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा गया था। शव का पोस्टमॉर्म होने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है ।
One thought on “बुढ़मू के चांया गांव में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस”
Comments are closed.