बुढ़मू थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई महिला क हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और इस मामले में एक आरोपी को बुढ़मू थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुढ़मू थाना से मिली जानकारी के अनुसार चांया गांव के साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की धारधार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सबंध में बुढ़मू थाना में केस नंबर 62/26 दर्ज किया था।
हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
इसके बाद मामले में खलारी डीएसपी के नेत़त्व में एक टीम गठित की गई थी टीम ने इसके बाद अपने सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों को के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया । साथ ही इस कांड में शामिल प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है ।
यह भी पढ़ेंः बुढ़मू के चांया गांव में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अभियान में ये जवान रहे शामिल
इस अभियान में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, जय प्रकाश राणा, पुलिस निरिक्षक मांडर, नवीन कुमार (थाना प्रभारी बुढ़मू), संजीव कुमार( पुलिस अवर निरिक्षक), रवि रंजन कुमार) पुलिस अवर निरिक्षक) और बुढ़मू थाना के रिजर्व गार्ड शामिल रहे। इस मामले में चांया गांव के अभिराम नायक को गिरफ्तार किया गया है ।
One thought on “रांचीः बुढ़मू थाना के चांया गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार”
Comments are closed.