बुढ़मू- बुढ़मू थाना क्षेत्र की आदिवासी परिवार की नाबालिग ने बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बुढ़मू थाना में आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन के अनुसार मंगलवार शाम में नाबालिग अपने घर में थी इसी दौरान आरोपी नाबालिग के घर में पानी पीने के बहाने से घुसा और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया.
आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया. बुधवार सुबह में नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी विवाहित है और दो बच्चों का बाप है.