ठाकुरगांव: आगामी दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज ठाकुर गाँव थाना परिसर में शांति समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश
बैठक के दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सभी पूजा कमेटियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।
प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन
उपस्थित ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और पर्व को पारंपरिक उल्लास व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग