Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बुढ़मू थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील

बुढ़मूः आगामी दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के नियमों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और साफ सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पंडालों को लेकर दिए गए निर्देश

थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना, अग्निशमन की व्यवस्था रखना और स्वयंसेवकों की तैनाती करना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी समितियों से समय पर विसर्जन जुलूस निकालने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सभी लोगों ने रखे अपने सुझाव

मौके पर उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन समाजसेवी सरफराज अहमद ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्रमुख हरदेव साहू ने किया । वही बैठक में बीडीओ धीरज कुमार, पूर्वी जिला परिषद मोनज वाजपेयी, सदन साहू, तपेश्वर मिश्रा,शंकर साहू,याकूब अंसारी,एसआई प्रभाष रवानी, थाना के सभी जवान और पदाधिकारी के अलावा बाड़े पंचायत  समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।