कर्रा प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय तिलमी के 330 बच्चों को शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कल्याण गुरुकुल खूंटी से रानी फॉल ले जाया गया था। शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद अचानकत दर्जनों बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत होने लगी।

कर्रा सीएचसी में कराया गया भर्ती
बच्चों में स्वास्थ्य समस्या होने के बाद बच्चों को परिजन और अभिभावक बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा लेकर पहुंचे। फिर देर रात तक 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

विधायकों ने जाना बच्चों का हाल
घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक राम सर्या मुंडा देर रात सीएचसी कर्रा पहुंचे और भर्ती बच्चों से मुलाकात की। दोनों विधायकों ने उन बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया और अस्पताल की पूरी व्यवस्था का भी जायजा लिया।
2 thoughts on “रानी फॉल से शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे डेढ़ दर्जन स्कूल बच्चे हुए बीमार, कर्रा सीएचसी में चल रहा इलाज”
Comments are closed.