दूर्गा पूजा का त्योहार राजधानी रांची समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम के साथ मनाया गया। बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत बाड़े गांव में मां जगदम्बा स्थल पर नवरात्र के नवें दिन मां की पूजा हुई। यहां पर बली बकरे का बली देने की परंपरा है।

मनोकामना होती है पूरी
इस दिन यहां पर जनसैलाब उनमड़ पड़ता है और सैंकड़ो भक्त माता के समक्ष अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से मां भवानी से जो भी मांगता है वो उसे मिल जाता है।

काफी संख्या में आते हैं भक्त
इस कारण यहां पर लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और काफी संख्या में यहां पर लोग आते हैं और पूजा पाठ करते हैं। इस बार नवरात्रि के मौके पर यहां 300 बकरे की बली दी गई। तस्वीरों में देखें
