Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान ऑटो चालक के पास से मिला एयर गन

रांचीःः‌ पंडरा ओपी पुलिस ने कल देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक ऑटो चालक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एयर गन मिली।पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में ऑटो चालक एयर गन के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया।

पुलिस कर रही पूछताछ

उसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पंडरा थाना ले आयी, वहां उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिये गये ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि रात में की घटना को अंजाम देता होगा। हाल के दिनों में राजधानी रांची में ऑटो चालकों के द्वारा पैसेंजर को लूटने की घटनाएं सामने आयी हैं।