Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः बाड़े गांव में सोहराई जतरा का आयोजन, ग्रामीण हुए शामिल

झारखंड के कई जिलों में दीपावली के दूसरे दिन सोहराई पर्व मनाया जाता है। इस दिन राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जतरा का आयोजन किया जाता है। बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत बाड़े गांव में भी सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। गांव में पहली बार इस मेले की शुरुआत की गई है। यह इस गांव में आयोजित इस मेले का पहला साल था। ग्रामीणों की पहल पर यह मेला आयोजित किया गया था।

 

पशुओं की करते हैं पूजा

इस दौरान मेले में गांव के ग्रामीण शामिल हुए। पशु किसान अपने पशुओं को लेकर इस मेले में शामिल हुए और नाच गान किया। परंपरा यह है कि इस दिन किसान अपने गाय, भैंसो और बकरियों को नहलाते हैं और अच्छे से सजाते हैं। साथ ही सजाने के बाद गायों को चना, उड़द और अन्य सामग्री मिलाकर पकाकर खाने के लिए दिया जाता है। इस दिन किसान अपने मवेशियों की पूजा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस त्योहार का बहुत महत्व है।