Skip to main content

Panchayat Darpan

|

गन्ना आईडी बनाने में दरभंगा दूसरे स्थान पर पहुंचा, 24,215 किसानों ने कराया पंजीकरण

बिहार में गन्ना खेती के विस्तार को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच दरभंगा के किसानों ने अच्छी भागीदारी दर्ज कराई है। जिले में अब तक 24,215 किसानों ने गन्ना आईडी बनवाई है। गन्ना आईडी बनाने वाले किसानों की संख्या के मामले में दरभंगा पश्चिम चंपारण के बाद बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: ओल की खेती से चार गुणा कमाई कर सकते हैं किसान, पढ़ें यहां खेती का बेहतरीन तरीका

पंचायत स्तर तक चलाया जा रहा अभियान

गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार गन्ना आईडी बनने के बाद किसान विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ सकेंगे। किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए तकनीकी सहायता और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने में भी इससे सुविधा होगी। गन्ना विस्तार अभियान के तहत पंचायत स्तर तक किसानों को गन्ने की खेती के फायदे बताए जा रहे हैं और आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पर संकट, खेती में कम होता मुनाफा और परिवार की छोटी होती जमीन : खतरे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था

बढ़ सकता है गन्ने का रकबा

दरभंगा में बड़ी संख्या में किसानों के अभियान से जुड़ने से आने वाले समय में गन्ने के रकबे में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिक किसान गन्ने की खेती से जुड़ेंगे तो चीनी मिल क्षेत्रों में भविष्य के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण गन्ना उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे किसानों और चीनी उद्योग, दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया NSP, कृषि छात्रों को हर माह DBT से मिलेगी छात्रवृत्ति

किसानों की भागीदारी से बढ़ी उम्मीद

दरभंगा में 24,215 किसानों का गन्ना आईडी बनवाना गन्ना विस्तार अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि जिले में किसान गन्ने की खेती को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि किसानों की भागीदारी और योजनाओं से जुड़ाव बढ़ने के साथ दरभंगा के चीनी मिल क्षेत्रों में आने वाले समय में गन्ना उत्पादन को और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष, दो दशकों में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

One thought on “गन्ना आईडी बनाने में दरभंगा दूसरे स्थान पर पहुंचा, 24,215 किसानों ने कराया पंजीकरण

Comments are closed.