बुढ़मू- रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बाल विकास विद्यालय, ठाकुरगांव में गुरुवार को कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृषक), झारखंड के तत्वावधान में पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी एवं उर्वरक की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कृषकों के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने स्वच्छ पेयजल सुविधा के तहत विद्यालय परिवार को एक सेट उषा डिस्पेंसर मशीन सौंपी.

विद्यालय में किया गया पौधारोपण
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में गुलमोहर का पौधारोपण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण पश्चिम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार दुबे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार तिवारी, सहयोगकर्ता महेश कुमार, ठाकुरगांव पंचायत के मुखिया सचिन पाहन, अंजू मोनिका टोप्पो, चंदन कुमार, विश्वनाथ गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे.