Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांची–खलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन साल के बच्चे की मौत

खलारीः बिजुपाड़ा खलारी मार्ग में चौड़ा के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम ऋत्विक उरांव बताया जा रहा है। बच्चे के पिता का नाम संजय उरांव है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रांची खलारी मार्ग को जाम कर दिया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी है।

One thought on “रांची–खलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन साल के बच्चे की मौत”

Comments are closed.