मांडरः चचकोपी रेलवे फाटक के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के लताकेस निवासी जलील मियां, पिता जहीर मियां के रूप में हुई है। बताया गया कि जलील मियां मूल रूप से मांडर प्रखंड के परयागो गांव के रहने वाले थे।
मौके पर हुई मौत
जानकारी के अनुसार, जलील मियां एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित कार्य को लेकर अपने पैतृक गांव परयागो आए हुए थे। रविवार की सुबह उन्होंने रांची जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे चचकोपी रेलवे फाटक के समीप लोहरदगा से रांची जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसर गया।
2 thoughts on “रांचीः चचकोपी रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत”
Comments are closed.