भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम विद्यालय, लवगड़ा में चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “विकसित भारत @ 2047” के सपनों एवं संकल्पों को अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की तस्वीर
बच्चों ने अपनी कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर को कागज पर उकेरते हुए देश की प्रगति, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। बच्चों की रचनात्मकता और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी सोच ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना, रचनात्मक सोच और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आज के बच्चे ही 2047 के विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके सपने, विचार और रचनात्मकता ही आने वाले भारत की दिशा तय करेंगे।
ये लोग हुए शामिल
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर ठाकुरगांव बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार चौधरी शंकर कुमार महतो अरनीश कुमार मुंडा कृष्णा कुमार कमलेश कुमार सोनमती देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे