Skip to main content

Panchayat Darpan

|

सोसई नगड़ू मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, सूरज स्पोर्टिंग क्लब सोसई मुरू की टीम बना चैंपियन

बुढ़मू प्रखंड के सोसई नगड़ू मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को संपन्न हो गया। सोसई नगड़ू स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबला सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई तथा सरना स्पोर्टिंग क्लब टॉकी सूद के बीच खेला गया । जिसमें अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई की टीम 1- 0 से विजय रहा, और खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम को मिली राशि

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा,प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार,पूर्व मुखिया रामदेव पाहन, पत्रकार सुदीप सिंह, समाजसेवी सह शिक्षक जैनेन्द्र यादव,समाजसेवी सनोज यादव, सुखदेव मुंडा, सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 41,000 रुपए की नकद राशि व एक बड़ा शील्ड देकर सम्मानित किया । वही दूसरे उपविजेता रहे सरना स्पोर्टिंग क्लब टोकी सूद की टीम को 25,000 की सम्मान राशि, व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

खिलाड़ियों को मिला मेडल

इसके अलावे तृतीय विजेता रही सुकुरहुटू की टीम को 11,000 की सम्मान राशि तथा चतुर्थ पायदान पर रहने वाले स्पोर्टिंग क्लब बुढ़मू की टीम को भी 10,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इसके अलावे पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, व फुटबॉल को किक मारकर किया। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन में उत्प्रेरक असजद राजा,संतोष मुंडा,मजीद आलम,सुनील मुंडा,राजेश मुंडा,सहित नगडू सोसई स्पोर्टिंग क्लब के सभी लोगों का सराहनीय योगदान रहा।