बुढ़मू थाना अंतर्गत बाड़े गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के ससुर मुकुरू सिंह का निधन हो गया। मुकरु सिंह खासतौर से गुमला के रहने वाले थे और उनका कोई पुत्र नहीं होने के कारण अपने बेटी दामाद के यहां रहते थे। मुकरू सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और आज इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दाह संस्कार उनके दामाद सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर बाड़े के ग्रामीण उपस्थित हुए।
पंचायत समिति सदस्य ने दिया मदद का भरोसा
बाड़े पंचायत के सरपंच सुरजन गोड़ाइत भी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ शामिल हुये। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और कहा कि वो परिवार की हर संभव मदद करेंगे. हालांकि बाड़े गांव में मृतकों को मरने के बाद भी सरकार की नाकामियों के कारण परेशान होना पड़ता है।

गांव में नहीं है श्मशान शेड
बाड़े गांव में शमशान शेड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्दी, गर्मी और बरसात में खुले आसमान के नीचे रहकर दाह संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि शमशान शेड बनाने के लिए कई बार विधायक और सांसद से कहा गया, लेकिन उनकी तरफ से आज तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
श्मशान शेड बनाने की होगी पहल
बाड़े पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत ने कहा कि आज तक गांव में शमशान शेड का निर्माण नहीं हो सका है यह बहुत ही दुर्भाग्य का बात है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में शमशान शेड बनाने के लिए वो फिर से स्थानीय विधायक और सांसदों से जाकर मिलेंगे और निर्माण के लिए फंड़ इंतजाम करने की पूरी कोशिश करेंगे।
One thought on “रांचीः बाड़े गांव में अब तक नहीं बना है शमशान शेड, दाह संस्कार करने में ग्रामीणों को होती है परेशानी”
Comments are closed.