Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः चान्हों में चोरों ने की बिजली के तार की चोरी, लाखों रुपये है कीमत

चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर-बरहे रोड से मंगलवार की रात चोरों ने 14 पोल के बिजली तार की चोरी कर ली। चोरी गए तार की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। तार चोरी होने से टांगर और बरहे गांव के करीब डेढ़ दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके कारण प्रभावित परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर बिजली विभाग के कर्मियों ने चान्हो थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि करीब एक पखवाड़े पूर्व भी चोरों ने करकट और बरहे गांव में सिंचाई के लिए लगाए गए 10 पोल के बिजली तार की चोरी कर ली थी। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों के साथ-साथ बिजली विभाग के कर्मियों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।