Skip to main content

Panchayat Darpan

|

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में राँची-हजारीबाग मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पिता, बेटा और बहू शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवार की मां के सुरक्षित बचने की जानकारी सामने आई है।

कंटेनर का ब्रेक हुआ था फेल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित कंटेनर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि, ब्रेक फेल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जाँच के बाद ही चल सकेगा।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कार में प्रियांशु चक्रवर्ती (70 वर्ष), उनकी पत्नी रीना चक्रवर्ती (60 वर्ष) और चालक राजू कुमार भी सवार थे, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति और रिम्स रेफर किए गए व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार कार से रांची से हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में यह दुर्घटना हुई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लगातार हो रही दुर्घटनाएं

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से चुटूपालू घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, घाटी में भारी वाहनों की आवाजाही और दुर्घटनाओं के बीच सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।