नवरात्र का पावन अवसर चल रहा है। इस समय में पंडालों में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। सभी लोग पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और माता से आशिर्वाद ले रहे हैं। इस पावन मौक पर भारती. जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य प्रसाद साहू भी रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत चकमे गांव के पंडाल में पहुंचे और मां दुर्गा का आशिर्वाद लिया।

ये लोग हुए शामिल
इस मौके पर उनके साथ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, किसान मोर्चा के पुर्व उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार दुबे , उप प्रमुख हरदेव साहू , भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्य समिति नसिबलाल महतो, मण्डल अध्यक्ष संतोष यादव , राजू गोस्वामी, बहादुर साहु, राजू गोस्वामी कई लोग शामिल हुए।

माता रानी सब पर कृपा करेंः रामकुमार दूबे
रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार दुबे ने कहा कि इस पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का स्नेह और आशीर्वाद सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि वो प्रार्थना करते हैं कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने प्रो आदित्य साहु का स्वागत किया।