रांची के बुढ़मू थाना अंतर्गत नाउज ग्राम में मेला का आयोजन किया गया। इस मेला का आयोजन प्राचीन मुंडा धरम सतयुगी बिन्धु बसाईर पूजा सह जतरा समिति की तरफ से किया गया था। परंपरा के अनुसार दुर्गा पूजा की सप्तमी तिथि को इस मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में लोगों के मनोरंजन के ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया था। ऑर्केस्ट्रा में नागपुरी गायकों ने अपने गीतों से ऐसा समा बांधा की लोग झूमते नजर आए।

बताई गई कहानी
मेले के मंच से वक्ताओं ने मेला के महत्व के बारे में बताया और बिन्धु बसाईर की कहानी को दोहराया। मेला शुरू होने से पहले बांस के झुरमुठ में विधिवत पूजा की गई। मेले में बतौर मुख्य अतिथि मुंडा धर्म गुरु महिन्द्र मुंडा, प्रदेश मुंडा समाज के सचिव डॉ चन्द्रदेव मुंडा, बाड़े पंचायत की मुखिया अनूपा उरांव, पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.


यशस्विनी सहाय भी पहुंची मेला
मेला में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय भी पहुंची। उन्होंने इस मेले का तारीफ करते हुए कहा की मेला में आकर उन्हें अच्छा लगा और यह पुरानी परंपरा को बचाने का अच्छा प्रयास है। इनके साथ कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी समेत कांग्रेस नेता समीम बड़े हार भी शामिल हुए।

हर कोई याद करता है यह कहानी
मेले में कई तरह की खाने-पीने और खिलौनों की दुकान लगी थी। जिसमें लोग खरीदारी करते दिखे और मेला का मजा लिया। इस मेला में आने वाला हर व्यक्ति सात भाई और एक बहन की उस कहानी को याद करता है जो किवदंतियों में बसी हुई है और उनके पूर्वज उन्हें सदियों से सुनाते आए हैं।

इनका रहा योगदान
मेला का आयोजन में झखराटांड़ निवासी समाजेसेवी सतीश कुमार साहू ने आर्थिक सहयोग किया। ये पिछले कई वर्षों से मेला आयोजन कराने को लेकर सहयोग करते रहे हैं। इनके अलावा प्राचीन मुंडा धरम सतयुगी बिन्धु बसाईर पूजा सह जतरा समिति के बसंत मुंडा, बिरसा मुंडा, कैलाश मुंडा, संतोष मुंडा, मनोज मुंडा और रंथु मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
One thought on “रांचीः नाउज में बिन्धु बसाईर पूजा सह जतरा का आयोजन, नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कें धुन में झूमे लोग”
Comments are closed.