रांचीः कांठीटाड़-बुढ़मू मार्ग में ठाकुरगांव बैंक मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना में बच्ची का एक पैर कटकर अलग हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पलट गया वाहन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक सकॉर्पियो वाहन तेज गति से रांची की तरफ से जा रही थी। इस दौरान उस गाड़ी की चपेट में वह बच्ची आ गई। बच्ची को धक्का मारने के बाद स्कॉर्पियो गाड़़ी वहीं पर पलट गई।

गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची
घाल बच्ची साइकिल में पानी भरकर ले जा रही थी। वाहन ने बच्ची को इतनी जोर से टक्कर मारी की उसकी साइकिल सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर में दब गई, औऱ बच्ची का एक पैर टूटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। घायस बच्ची का नाम मिठु कमारी बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम बुतरू साहु है। वह गुरगाई की रहने वाली है। घायल बच्ची आदिवासी बाल विकास विद्यालय ठाकुरगांव में कक्षा 9 में पढ़ती है।

घर की इकलौती कमाऊ सदस्य थी बच्ची
बता दें की घाल बच्ची के माता-पिता बेहद शारीरिक रूप से कमजोर हैं जिसके कारण वो कुछ काम नहीं कर पाते हैं । वह बच्ची ही सड़क किनारे गोलगप्पा का ठेला लगाकर बेचती थी और अपनी पढ़ाई भी करती थी। उसकी कमाई से ही उसके घर का खर्च चलता था। अब पीड़ित परिवार के पास ना ही इलाज के लिए पैसे हैं और ना ही घर की आजीविका चलाने का साधन है।
यहां पर अक्सर होते रहते हैं हादसे
ठाकुरगांव का बैंक मोड़ इलाका भीड़भाड़ इलाका है। यहां पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, क्योंकि यहां पर यातायात से संबंधित किसी तरह की कोई सावधाानी नहीं बरती गई है और सभी वाहन यहां पर काफी स्पीड गति से गुजरते हैं।
One thought on “रांचीः ठाकुरगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची”
Comments are closed.