रांची पुलिस ने हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एयरपोर्ट थाना अन्तर्गत पोखरटोली मैदान में दो लड़का अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
हथियार भी बरामद
गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के सामने पोखरटोली मैदान में इमली पेड़ के पास से दो संदिग्ध लड़को को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गए अपराधकर्मी के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली एवं मोबाइल बरामद किया गया है। जिस संदर्भ में एयरपोर्ट थाना कांड सं0-50/26 दिनांक 04.11.2026 धारा-25 (1-बी) ए/25 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए 03 (तीन) अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।