Skip to main content

Panchayat Darpan

|

रांचीः ठाकुरगांव के खिजूरटोला में सोहराई जतरा का आयोजन, कई नेता हुए शामिल

सोहराई पर्व के मौके पर राजधानी रांची के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव में ऐतिहासिक सोहाई जतरा का आयोजन किया गया। ठाकुरगांव के खिजूरटोला में आयोजित इस मेला में कांके विधायक सुरेश बैठा के विधायक प्रतिनिधि गोपालजी तिवारी के अलावा कांके विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के भावी प्रत्याशी कमलेश राम, उत्पल नाथ शाहदेव, कमल मोदी,सागर गोप, बाड़े पंचायत समिति सदस्य सुरजन गोड़ाइत समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

पशुओं की होती है पूजा

मेले के सफल आयोजन के लिए बलिंदर गोप, उमेश गोप, गनेश गोप और अजय गोप ने सराहनीय भूमिका निभाई। मेले में आये बच्चों और बुजुर्गों ने मेले का मजा लिया। मेले में ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था, जहां पर स्थानीय कलाकारों ने गीतों ने समा बांध दिया। लोगों ने इस रंगारंग कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। सोहराई पर्व में किसान अपने पालतू पशुओं की पूजा करते हैं। इस दिन किसान अपने पालतू मवेशियों के नहला धुलाकर अच्छा चारा भी खिलाते हैं।

यह भी पढ़ेंः रांचीः बाड़े गांव में सोहराई जतरा का आयोजन, ग्रामीण हुए शामिल