Skip to main content

Panchayat Darpan

|

निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

निशा भगत आत्महत्या मामले में निशा के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद जांच शुरू हो गई है। पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। मामले में पिठोरिया थाना को दिए गए आवेदन के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही आवेदन में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को भी लाइन हाजिर किया गया है। उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है। इस पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है।

निशा भगत ने थाना प्रभारी को किया था फोन

प्राथमिकी में जिन दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया गया है, उस पर भी जांच की जा रही है। बता दें कि फेसबुक लाइव में आत्महत्या से पहले निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन किया था और उन पर आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा भाजपा एसटी मोर्चा: सन्नी टोप्पो

 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

वहीं इस मामले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने कड़ा रुख अपनाया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखण्ड सरकार और पुलिस प्रशासन को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने मांगी रिपोर्ट

आयोग ने झारखण्ड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई, घटना से जुड़े तथ्यों और जांच की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

One thought on “निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर”

Comments are closed.