अमेरिका व्यापार समझौता समेत केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफु संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा के देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन के तत्वावधान में झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राजपथ राहे में ढाई घंटा एवं सोनाहातु में 3 घंटे रास्ता रोको के माध्यम से 163 किसानों ने दी गिरफ्तारी दी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष, दो दशकों में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
अमेरिका व्यापार समझौता समेत केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफु संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा के देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन के तत्वावधान में झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राजपथ राहे में ढाई घंटा एवं सोनाहातु में 3 घंटे रास्ता रोको के माध्यम से 163 किसानों ने दी गिरफ्तारी , तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया. मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है.
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया NSP, कृषि छात्रों को हर माह DBT से मिलेगी छात्रवृत्ति
अमेरिकी उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार भारतीय किसानों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर देगा, एम् एस पी की कानूनी गारंटी देने में मोदी सरकार बिफल हैं, नतीजा के तौर पर देश में अन्नदाता किसान आत्महत्याएं लगातर बढ़ रही है. उन्होंने कहा की सरकार पेपर लीक एवं नौकरी बेचने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के मांगो को पूरा करे, नहीं तो 17 अगस्त को देश के विधायक, सांसदों, मंत्री और विपक्ष के नेता को ज्ञापन सौंपा जाएगा. 3 अक्टूबर लखीमपुर खीरी शहादत दिवस पर हर गांवों में किसान पंचायत तथा 26 नवंबर बड़े किसान आन्दोलन की शुरूआत की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: ओल की खेती से चार गुणा कमाई कर सकते हैं किसान, पढ़ें यहां खेती का बेहतरीन तरीका
इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान काउंसिल सदस्य उमेश महतो, जयपाल सिंह मुंडा,बिसमबर महतो, जनवादी महिला समिति के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी,जिला सचिव रतन महतो,जिला किसान कोंसिल सदस्य शोभाराम महतो, प्रेम चंद पातर,घुरन पातर, पांडू राम मुंडा, हरिश्चंद्र प्रमाणिक,बसंत मुंडा,करमी देवी, उर्जला कुमारी,सोमा मुंडा,कनक मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा,जीतू महतो, नारायण महतो, रामसिंह लोहरा,सांकरा महतो,,महरूम महतो,बलराम महली,हिनदु पाहान, कृष्ण मुंडा, रूपचन्द्र महतो, विश्वनाथ कुम्हार, उपेन्द्र बडाईक,अशोक महतो,कलेवर मुंडा,सुनील महतो, भोंदू मुंडा,सुबोध महतो,दुर्गाचरण महतो सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.
खेती किसानी, गांव और जलवायु से जुड़ी खबरों के पढ़ने के लिए हमें सपोर्ट करें.
इसे भी पढ़ें: भारत की नीली क्रांति: बढ़ता उत्पादन, चमकता निर्यात और सामने खड़ी बड़ी चुनौतियां