Skip to main content

Panchayat Darpan

|

कटिहार की 16 पंचायतों में लगे ‘सहयोग शिविर’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

कटिहार। बिहार सरकार की ‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत जिले के सभी प्रखंडों की 16 पंचायतों में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ लगाए गए। बलरामपुर प्रखंड की लोहागढ़ा पंचायत में आयोजित शिविर का जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बलरामपुर विधायक संगीता देवी भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें: बिहार ने 2010 का कृषि भूमि कानून किया निरस्त, उद्योगों के लिए राह आसान करने की तैयारी

डीएम ने कहा कि शिविर लगाने का मकसद लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निपटारा करने का निर्देश दिया। तय समय में काम पूरा नहीं करने वाले लापरवाह पदाधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: गांव में सामूहिक श्रमदान से बदली सड़क की तस्वीर, ग्रामीणों ने पेश की मिसाल

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के स्टॉल लगाए गए। यहां ग्रामीणों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। पहले से निष्पादित मामलों के लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र और रैयतों को प्रपत्र-7 पर्चा समेत विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी दिए गए।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के चाईबासा में बारिश ने बिगाड़ी जिंदगी, जलजमाव के बीच बह गई पुलिया

हर माह दो मंगलवार को लगेगा शिविर

डीएम ने बताया कि राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासन पंचायत स्तर तक पहुंच रहा है। ‘सहयोग शिविर’ प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण शिविर में पहुंचने के अलावा sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ब्लू इकोनॉमी को मिली नई दिशा, मत्स्य क्षेत्र ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया ‘ब्लू इकोनॉमी’ को मजबूत करने का संकल्प

TOP10 Industrial & Political News of Jharkhand

हमारी खबरों तथा लेखों पर आप अपने सुझाव या प्रतिक्रिया हमें वाट्सऐप के माध्यम से +918210780320 पर भेज सकते हैं अथवा हमें editor.pd@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।