बुढ़मू (रांची): प्रखंड के केदली स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को युवा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जोर-आजमाइश कर रही हैं।
अतिथियों ने किक मारकर किया उद्घाटन
टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस मौके पर कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कपिल साहू, शिवपूजन ठाकुर, मोहन नायक, देवी चरण नायक, मनोज साहू, मुकेश साहू एवं कृष्णा महतो प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खेल से आती है एकजुटता और अनुशासन: हरिनाथ साहू
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा, “खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शारीरिक-मानसिक मजबूती लाता है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना (स्पोर्ट्समैन स्पिरिट) बनाए रखने का आह्वान किया।
पुरस्कारों की बारिश
आयोजक मनोज साहू ने टूर्नामेंट के प्रारूप और पुरस्कारों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि
- विजेता टीम: 1 खस्सी + ₹10,000 नकद
- उपविजेता टीम: 1 खस्सी + ₹5,000 नकद
- तीसरा स्थान: 1 खस्सी + ₹1,000 नकद
- चौथा स्थान: 1 खस्सी + ₹1,000 नकद
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के साथ ही मैदान पर दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। आने वाले दो दिनों में नॉकआउट मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।