Skip to main content

Panchayat Darpan

|

सोनाहातु में रांची पूर्वी जिला सभा बैठक सम्पन्न, 26 नवंबर को बड़े किसान आन्दोलन का निर्णय

झारखंड राज्य किसान सभा का रांची पूर्वी जिला किसान कोंसिल बैठक प्रेम चंद पातर की अध्यक्षता में सोनाहातु में सम्पन्न हुई. दिशा-निर्देश के लिए उपस्थित झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता,बीज और बिजली विधेयक, खनिज विधेयक,एम्,एस,पी, में कटौती, बढ़ती किसान आत्महत्याएं,जल, जंगल, खनिज संपदा पर कारपोरेट कब्जा मोदी सरकार का अन्नदाता किसानों पर सबसे बड़ा हमला है।

आंदोलन की तैयारी करने का निर्देश

बैठक में 27 सितंबर को शहीद भगतसिंह जयंती के अवसर पर किसान संकल्प दिवस,1 अक्टूबर को रांची में राज्यस्तरीय भूमी कन्वेंशन को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार संबोधित करेंगे की व्यापक तैयारी करने,8 अक्टूबर को रांची में महिला किसान कन्वेंशन करने, 3 से 6 अक्टूबर को हर गांवों में किसान पंचायत करने,15 नवंबर को शहीद बिरसा मुंडा जयंती मनाने,26 नवम्बर को बड़ा किसान आन्दोलन के लिए गांवों में पदयात्रा, साईकिल जुलूस, नुक्कड़ सभा, सभा करने का निर्णय लिया गया।

यह लोग हुए शामिल

बैठक में जिला सचिव रतन महतो, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह मुंडा, प्रेम चंद पातर, शिवेशवर अहिर, रीता स्वासी, लक्ष्मी मुंडा,बसंत मुंडा,घुरन पातर, उमेश महतो, जयपाल सिंह मुंडा,पांडराम मुंडा आदि उपस्थित थे।