चितरपुर समृद्धि महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा की बैठक मरंगमरर्चा पंचायत भवन (चितरपुर)में आयोजित की गई। जिसमें FPO के शेयरधारक, निदेशक मंडल, ब्लॉक से कृषि पदाधिकारी,TRI से ब्लॉक कॉर्डिनेटर,switchon से जिला पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया,एवं सैकड़ों किसान उपस्थित हुए।
साल भर के कार्यों का लेखा-जोखा
चितरपुर (रामगढ़)के किसानों विशेषकर महिला किसानों को संगठित कर उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में क्लस्टर आधारित खेती पर जोर दिया है। बैठक में कम्पनी के डायरेक्टर श्रीमती सरिता कुमारी द्वारा FPO की गतिविधियों की जानकारी दी गई,एवं पिछले वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ऑडिटर निदेशक मंडल का अनुमोदन,तथा एफपीओ के माध्यम से किसानों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों को आमसभा में साझा किया गया।

बताए गए एफपीओ से जुड़ने के फायदे
किसानों को संगठन से जुड़कर खेती करने के फायदे भी बताए गए। कहा गया कि किसान यदि क्लस्टर बनाकर खेती करें तो उनकी उपज को एक साथ बाजार तक पहुँचाने में सुविधा होगी। इससे विपणन की व्यवस्था बेहतर होने के साथ किसानों को उचित मूल्य मिलने में भी मदद मिल सकती है। एफपीओ से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने तथा सामूहिक कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

दी गई आगामी कार्ययोजना की जानकारी
आगामी वर्ष की कार्ययोजना तेल और मसाले की प्रसंस्करण इकाई की स्थापना , जैविक खेती को बढ़ावा,आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल तथा अन्य सरकारी योजनाओं जैसे सोलर पंप सेट, KCC फसल बीमा जैसी अन्य योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने की बात कही गई। CEO कपिल देव महतो द्वारा कृषि को व्यावसायिक रूप में अपनाने का बात रखा,और सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया, आगे सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर सभा सम्पन्न हुई।
One thought on “चितरपुर समृद्धि महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की एजीएम बैठक संपन्न, किसानों के विकास पर रहा जोर”
Comments are closed.