रामगढ़। जिले के श्रीराम पावर प्लांट में रविवार को फर्नेस फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। सात मजदूरों का इलाज रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में चल रहा है। कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: भारत की नीली क्रांति: बढ़ता उत्पादन, चमकता निर्यात और सामने खड़ी बड़ी चुनौतियां
जानकारी के अनुसार, प्लांट में रविवार को स्पंज पिघलाने और मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फर्नेस फट गया। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। फर्नेस से निकला पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर पड़ गया, जिससे वे झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें: शिवनाथपुर पंचायत की बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान, सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

हादसे में दो मजदूर 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। तीन मजदूर करीब 40 प्रतिशत तक झुलसे बताए गए हैं, जबकि चार अन्य घायल मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज होप हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: पलामू में यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी पर सख्ती, दुकानों की नियमित जांच के निर्देश
घायलों में विजय यादव, राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, कुंजलाल, रमेश कुमार, रितेश कुमार, संजय कुमार, धनंजय सिंह और मोनू कुमार सहित अन्य मजदूरों के नाम बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुज्जू ओपी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 पंचायतों में जिम उपकरणों की स्थिति पर सवाल, आरटीआई से मांगा गया ब्योरा