रिपोर्ट- पीयूष सिंह, कोडरमा
कोडरमा जिला के मीरगंज पंचायत के मुखिया पर धोखाधड़ी और घूस लेने का आरोप लगा है। मामला जिले के सतगांवा प्रखंड का है। प्रखंड के झरगांव की रहनेवाली उर्मिला देवी, पति कुलो भुईंया ने मुखिया पर आरोप लगाया है और इससे संबंधित आवेदन कोडमा उपायुक्त को सौंपा हैं।
दो बच्चों की हुई थी मौत
अपने आवेदन में उर्मिला देवी ने कहा है कि, दो जुलाई 2023 को झरगांव में हुई वज्रपात की घटना में दो मासूम बच्चों ऋतु कुमारी, उम्र आठ वर्ष, पिता फंटूश भुइयां और बालवीर कुमार, उम्र पांच वर्ष पिता कुलो भुइयां की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद झारखंड सरकार के नियम के अनुसार कुल आठ लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई थी, जो पीड़ित परिजनों के बैंक के खाते में दी गई थी। इस राशि में दोनों बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाने थे।
धोखा से लगवाया अंगूठा
उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि मीरगंज पंचायत के मुखिया मंटू चौधरी ने उन्हें धोखे में रखा और उनपर दबाव बनाया कि उनका काम कराने के बदले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पैसे देने होंगे। इस तरह से मंटू मुखिया लगातार उनके ऊपर दबाव बनाता रहा और उनके पास आता रहा, इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र में ले जाकर पीड़ित परिवार के परिजनों से अंगूठा लगवाकर कुल तीन लाख पचास हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली और पूरी राशि को हड़प लिया।

डर से चुप रहा पीड़ित परिवार
जब इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को मिली तब उन्होंने इस संबंध में मुखिया मंटू चौधरी से बात की। तब मुखिया ने परिवार वालो को धमकी दी, जिस डर के कारण पीडित परिवार के लोग चुप रहे और किसी से इस बात को नहीं बताया। हालांकि अब भी आवेदन देने के बाद पीड़ित परिवार ने कहा है कि उन्हें अब कभी भी जानमाल की क्षति हो सकती है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले बच्चे खोने का दुख और अब मुखिया द्वारा किए गए धोखाधड़ी से उनका मनोबल टूट चुका है.। परिवार लाचारी और भुखमरी के कगार पर आ गया है.
मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर कोडरमा उपायुक्त को आवेदन सौंपा हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी मुखिया मंटू चौधरी कते खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही हड़पी गई साढ़े तीन लाख की राशि को वापस दिलाने की मांग की है।
One thought on “कोडरमा में मुखिया पर लगा मुआवजा राशि में घूस लेने का आरोप, डीसी से पास सौंपा गया आवेदन”
Comments are closed.