ठाकुरगांव मंडल के बूथ संख्या 104 एवं 105 में भारतीय जनसंघ के महान चिंतक, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं राष्ट्रसेवी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
ये लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, बूथ अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष तपेश्वर मिश्रा, विनोद साहू, बिलासो देवी, कुंती देवी, सुशीला देवी, सुमन देवी, वीरेंद्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से ले प्रेरणा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन एवं उनके विचार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।