Skip to main content

Panchayat Darpan

|

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत चैनगडा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगांव मंडल द्वारा चैनगढ़ पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने किया।

 चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो बाजपेयी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया तथा सेवा कार्य में लगे चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

की गई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में विशेष रूप से ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, नेत्र जांच एवं रक्त जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को उचित उपचार एवं आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

 

निःशुल्क जांच की थी व्यवस्था

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों के लिए इस प्रकार का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर काफी उपयोगी साबित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की जांच, पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

 

समाज के प्रति समर्पित है यह अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाने का यह अभियान समाज के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करता है।

 

ये लोग रहे शामिल

मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने बढमू सामुदायिक केंद्र एवं रांची से आऐ हुऐ सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठाकुरगांव मंडल आगे भी जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री शंकर कुमार महतो मंत्री सोनम देवी बुथ अध्यक्ष सरत्तू मुंडा छोटेलाल मुंडा राजू पहान रफिक अंसारी सोनी देवी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

One thought on “सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत चैनगडा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित”

Comments are closed.