राजधानी रांची के ठाकुरगांव-काठीटांड़ रोड में बुधवार शाम में एक सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि इटहे मोड़ के आगे टूटी अम्बा के पास ऑटो पलट गई जिसमें ऑटो में सवार लोग दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रांची अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर रांची रेफर कर दिया गया ।

मजदूर है सभी घायल
सदर में घालयों को मामूली उपचार कराने के बाद वापस घर भेज दिया गया। जिसके बाद से ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है। घायलों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय ऑटो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. सभी घायल लोग मजदूर है और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। बाड़े गांव की महलीपारा की मंजू देवी और जीमनी देवी भी इस घटना में घालय हुई हैं. वो रांची से काम करके अपने घर वापस लौट रही थी।

इलाज के लिए मदद की गुहार
दोनों महिलाओं के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। महिलाओं का कहना है कि घटना के उनका प्राथमिक उपचार तो हो गया लेकिन अब इलाज कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं है और ऑटो चालक भी उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। दोनों ही घायल महिलाओं ने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है।
