रातू प्रखंड अंतर्गत झखराटांड़ से फेटा गांव तक सड़क बनाया जा रहा है। रातू-ठाकुरगांव पथ से लेकर फेटा गांव तक बनने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। सड़क निर्माण का ठेका एक स्थानीय ठेकेदार ने लिया है। जिसका नाम मनोज गुप्ता बताया जा रहा है।

कम सीमेंट का हो रहा इस्तेमाल
सड़क को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार सड़क बनाने में तय मात्रा से कम सीमेंट क इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जहां पर सड़क ढलाई के लिए 22 बोरा सीमेंट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए वहां पर सिर्फ 12 बोरा सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः रांचीः रातू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाएं, बंद घर से साढ़े छह लाख की चोरी, मेला से बाइक गायब

ढलाई की मोटाई भी है कम
सड़क की ढलाई की मोटाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। तय मानकों के अनुसार सड़क के ढलाई को मोटाई 8 से 10 इंच की होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 4 इंच ढाल कर छोड़ दिया जा रहा है। इसे लेकर जब मनोज गुप्ता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

स्थानीय लोग कर रहे शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी दिनों से खराब थी और लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब जब इतने वर्षों बाद सड़क बन रही है पर इसकी क्वालिटी देख कर लग रहा है कि यह भी भ्रष्ट्राचार की भेट चढ़ जाएगी और जल्द ही सड़क की स्थिति पहले जैसी ही हो जाएगी।